आईए मन की गति से उमड़त-घुमड़ते विचारों के दांव-पेंचों की इस नई दुनिया मे आपका स्वागत है-कृपया टिप्पणी करना ना भुलें-आपकी टिप्पणी से हमारा उत्साह बढता है

शनिवार, 19 मार्च 2011

होली की हार्दिक शुभकामनाएं


 

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

अंग्रेजी शब्द "होली" का, हिंदी में पर्याय है पावन
यौवन के उन्माद में उन्मत्त, ऋतुराज बसंत मन भावन
बौरावत बगिया में अमुआ की डाली,
लगि फागुन की फगुनाई  बतावन
प्रहलाद की निश्छल भक्ति की  शक्ति
 होलिका  जारि  प्रहलाद बचावन
कान्हा खेलें  होली राधे संग 
बजे  ढोल नगाड़ा झांझ मंजीरा
बिरज की होली के फाग सुनावन
प्रेम रंग भरि  मार पिचकारी
होली का पावन परब मनावन

सभी मित्रों को "होली" की बहुत बहुत शुभकामनाएं