बुधवार, 12 मई 2010

आरती ब्लॉग देवा की

ॐ जय ब्लॉग देवा प्रभु जय ब्लॉग देवा 
गूगल धाम विराज्यो, नेट की माया प्रकाश्यो 
भक्त करे सेवा. //ॐ जय//


नाना तकनीकों के मालिक सबको पाठ पढ़ावै
नित नव प्रयोग कर कर के, कैसे कोई ब्लॉग सजावै//ॐ जय //


सवा अरब आबादी वाला,  है अपना ये देश
तेरी माया लेखन खातिर जन में भड़का गया आवेश.//ॐ जय//


प्रभु तेरी कृपा से टूटा कागज़ कलम से नाता 
तुम्हरे द्वारा सबकी प्रतिभा जन जन तक पहुँच है पाता //ॐ जय//


करै विनती यह मूरख ब्लोगर, करि किरपा सुनि लीजै
मचे मचाये न खींचातानी, ऐसी सुध बुध हमको दीजै.// ॐ जय//


ब्लोग्देव की आरति प्रतिदिन जो कोई ब्लोगर गावै 
गाडा भर की टिपण्णी हर पोस्ट में हर ब्लोगर नित नित पावै. //ॐ जय//


  
ॐ जय ब्लॉग देवा प्रभु जय ब्लॉग देवा 
गूगल धाम विराज्यो, नेट की माया प्रकाश्यो 
भक्त करे सेवा. //ॐ जय//

ब्लॉग देवा की जय 

जय जोहार........




6 टिप्‍पणियां: