शनिवार, 26 जनवरी 2013

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
बगैर क़ानून कायदे के 
क्या जीना है सहज 
मगर अमल में लाता कौन?
संविधान - संरचना पूरी होने की
 तारीख 26 जनवरी
घोषित राष्ट्रीय त्यौहार "गणतंत्र दिवस"
मनता, मनाता पूरा देश 
निभाता औपचारिकता महज!
(2)
संविधान का विधान होत राष्ट्र-हित हेत जान 
भाव जनता में इस बात का जगाइये
वहशी दरिंदों  की शिकार हो न "दामिनी"
मुक़र्रर सजा-ए -मौत शिकारी को कराइये
नक्सली की भेंट अब चढ़ें न निरपराध 
मन्त्र  यंत्र तंत्र का ऐसा जाल जो बिछाइये 
खाके कसम दूर करने की देश- दुर्दशा
दिवस गणतंत्र का परब सब मनाइये 
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं सहित 
जय हिन्द ...जय भारत ....वन्दे मातरम् .....
जय जोहार ...... 
   

2 टिप्‍पणियां: