आईए मन की गति से उमड़त-घुमड़ते विचारों के दांव-पेंचों की इस नई दुनिया मे आपका स्वागत है-कृपया टिप्पणी करना ना भुलें-आपकी टिप्पणी से हमारा उत्साह बढता है

बुधवार, 1 जनवरी 2014

नवा साल के गाड़ा गाड़ा बधाई


नवा साल के गाड़ा गाड़ा बधाई
बीते साल ह बीतिस कइसे 
नज़र थोकिन दउड़ाव 
सब दिन एक बरोबर नइ  होय 
कभू घाम कभु छाँव 
कलकुत माँ काटेव जउन दिन ल 
झन ओला गोहराव 
प्रभु किरपा ले उबरेव कइसे 
ओला झनिच भुलाव 
नवा साल म खुशहाली बर 
धरती माता के रखवाली बर 
उठे रहै तुंहर पाँव 
लुटै न अस्मत मई लोगन के 
कवच उंखर बन जाव 
नवा साल के देत बधाई 
मैं प्रभु पद सीस नवांव 
साल दू हजार चउदा  हमर जम्मो संगवारी मन बर मंगलकारी होय इही कामना करत.… 
जय जोहार …

रविवार, 29 दिसंबर 2013

नवा साल के जसन

नवा साल के जसन
नवा साल आये बर बांचे हवे दुए दिन,
बूड़े हें तइयारी म ओकर जसन मनाये के.
छांटत होहीं, कोनो छांट घलो डरे होहीं,
ठउर ठिकाना अपन झूमे नाचे गाये के.
जाहिर करे बर ख़ुशी मना कउनो नई करे,
रथे डर मनखे के अतलंग मचाये के.
जय जोहार........

शुक्रवार, 15 नवंबर 2013

चुनाव लड़ने की चाहत



चुनाव लड़ने की चाहत
चाहत लोक हित की
या स्वहित की
स्वहित कैसे कहें
आने लगती है हिचकी

चाहता कानून सबूत
दोषी पाया जान सिद्ध करने
खुले आम ले जाते मदिरा
कपड़े, कम्बल
झुग्गी झोपड़ियों में रहनेवालों के
के बीच वितरण करने

बनाते इन्हें अकर्मण्य
देकर दो-तीन रुपये किलो चांवल,
मुफ्त नमक
कर कैसे सकती जनता नमक हरामी

धन्य है! चुनाव आयोग
"खुले आम" पे लगा लगाम
भले अंदर हो बंटवारा जारी
जय हो जय हो जय हो
निकल पड़े
बड़े धाक जमाने ताबड़ तोड़
सभाएं करते
है सबको कुर्सी प्यारी
जय जोहार ......

शुक्रवार, 1 नवंबर 2013

धन्वन्तरी जयंती/धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

धन्वन्तरी जयंती/धनतेरस  की हार्दिक शुभकामनाएं 
 कार्तिक कृष्णा त्रयोदशी, धनतेरस कहलाय
प्राकट्य दिवस धन्वन्तरी, यह दिन माना जाय 

धन-देव कुबेर संग संग काल देव यमराज 
रखवाले काया माया के पूजे जाते आज 

नव स्वर्ण रजत आभूषण अरु नव पीतल पात्र 
क्रय शुभ इनके होत हैं तिथि धन तेरस मात्र 

संध्या तेरह दीप जौं दिस दक्षिणहि दिखाय 
अकाल काल नहि प्रान हरे यम किरपा बरसाय

सूर्यकांत करे कामना कभु रहे न विपदा संग 
धनतेरस परब मनाइए धरि उर उत्साह उमंग 

धन्वन्तरी जयंती की हार्दिक शुभकामनाओं सहित 
                                                                                                                                     जय जोहार

सोमवार, 21 अक्टूबर 2013

देश की ब्यूटी


 देश की  ब्यूटी

तन मन धन बल सब चले, तब जाके पाते सत्ता
बहु-प्रकार के छद्म से, दे जाते सबको को धत्ता

निर्वाचन ड्यूटी सख्त, सेवक सरकारी के लिए
चढ़ते सस्पेंसन की तख़्त, हो जाय चूक तनिक भी

फिर भी कहते हैं;

निर्वाचन प्रक्रिया देश की है  ब्यूटी
जुड़ जा तन मन धन से प्यारे कर तू अपनी ड्यूटी ....
जय जोहार ...

शनिवार, 19 अक्टूबर 2013

दुहाई प्रजातंत्र की

मतदाता और उम्मेदवार दोनों, चुनाव आयोग का निष्पक्ष एवं स्वच्छ चुनाव कराने का संकल्प पूरा करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें, इस प्रजातांत्रिक देश की चुनाव प्रक्रिया की दुहाई अनेकों देश दे रहे हैं ....गौर फरमाइयेगा:
देत दुहाई प्रजातंत्र
की कहें भारत देश महान
फिकर प्रजा की किसको कितनी गये हैं जन जन जान
आया त्योहारों का मौसम, दशहरा दीवाली
समर चुनाव में कूद रहे हैं बड़े बड़े बलशाली
निर्णायक जी सख्त हैं, खातिर निश्पक्ष चुनाव
भय दबाव प्रलोभन जैसे नहीं चलेंगे दांव
हिस्से चुनाव तंत्र के कर्मचारी अधिकारी
विधि विधान से निभा रहे सब अपनी जिम्मेदारी
मुखिया ऐसा छांटिए, हो जिनमे सद्भाव
जनता का दुःख हर सके, करे न गहरा घाव
                                      

जय जोहार.........

रविवार, 6 अक्टूबर 2013

नव-रात्रि की हार्दिक शुभकामनायें

 मां दुर्गा आज पधारि हैं, ग्राम गली हर द्वार। 
 नित वरद हस्त हो हम पर उनका, पायें उनका प्यार॥ 
पूत कपूत हो जात है होय न मात कुमात। 
कर सच्चे मन से मां की सेवा, कष्ट से पायें निजात॥
मां भगवती आपकी मनोकामना पूरी करे……
Photo: मां दुर्गा आज पधारि हैं, ग्राम गली हर द्वार।                                                           नित वरद हस्त हो हम पर उनका, पायें उनका प्यार॥                                                 पूत कपूत हो जात है होय न मात कुमात।                                                             कर सच्चे मन से मां की सेवा, कष्ट से पायें निजात॥                                            
 मां भगवती आपकी मनोकामना पूरी करे…… 
 जय जोहार……